रोहतक शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले जींद निवासी महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद उनको दो बच्चे हैं।

बड़ा लड़का 8 साल का व छोटा 5 साल का। वह खेतीबाड़ी करता है और गेहूं निकालने के लिए खेत में गया हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि जब उसकी मां उठी तो उस समय उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। उसने अपनी पत्नी को तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा।

जिसके बाद घटना की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके महिला की तलाश करना आरंभ कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *