HARYANA VRITANT

Rohtak News संसद पहुंचने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने हमें नैतिक बल दिया है। हम जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और उनकी आवाज को संसद में पुरजोर तरीके से उठाएंगे। जनता ने इस बार सत्ता पक्ष को सबक सिखाया है और संविधान को बचाने का काम किया है।

संसद पहुंचने पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बड़ा बयान…

18वीं लोकसभा का पहला सत्र

18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र आज से शुरू हो गया है। सभी नवनिर्वाचित सांसद पहली बार संसद पहुंचे हैं। इस दौरान पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने सांसद पद की शपथ ली। इसी बीच कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी संसद पहुंचे।

लोकतंत्र की उड़ाई जा रहीं धज्जियां

हुड्डा ने कहा कि आज सत्ता पक्ष के पास भले ही संख्या बल हो, लेकिन जनता ने हमें नैतिक ताकत दी है और हम लड़ाई लड़ेंगे। देश की जनता गवाही दे सकती है कि कैसे पिछले 10 वर्षों से संविधान को खत्म करने की साजिश रची गई। 400 पार का नारा और कैसे लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।