HARYANA VRITANT

Rohtak News चुनाव कार्यालय रोहतक के सेक्टर-36 ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में खोला गया है। पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। इस चुनाव कार्यालय में ही चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे। यहां संबंधित पदाधिकारी बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे।

रोहतक में भाजपा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

भाजपा विधानसभा चुनाव रोहतक से संचालित करेगी। इसके लिए सोमवार सुबह प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में प्रदेश चुनाव कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया। साथ में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश चुनाव प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।