HARYANA VRITANT

Rohtak News प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली व संगठन मंत्री फनींद्रनाथ शर्मा व दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा विधानसभा चुनाव रोहतक से संचालित करेगी। इसके लिए सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे प्रदेश कार्यालय मंगल-कमल में प्रदेश चुनाव कार्यालय खोला जाएगा, इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। साथ में प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली व प्रदेश संगठन मंत्री फनींद्रनाथ शर्मा सहित दूसरे नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी ने बताया कि यह चुनाव कार्यालय रोहतक के सेक्टर-36 ए स्थित मंगल कमल कार्यालय में खोला जाएगा। पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित की जाएगी। इस चुनाव कार्यालय में ही चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों के कार्यालय खोले जाएंगे। यहां संबंधित पदाधिकारी बैठकर चुनावी गतिविधियां चलाएंगे।