सरिया, सीमेंट, बजरी व अन्य निर्माण सामग्री के दाम 30 प्रतिशत तक गिर गए हैं। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में स्थिरता भी गिरावट का मुख्य कारण बताई जा रही है। इस समय बाजार में सीमेंंट का दाम 100 रुपये प्रति कट्टा तक कम हुआ तो रेत-बजरी और सरिये की कीमत में 300 से 500 रुपये की बड़ी गिरावट आई है। निर्माण सामग्री में गिरावट आने का बड़ा कारण बाजार में रुपयों का लेन-देन में कमी आना भी है। इसका असर शहरी क्षेत्र में कम तो देहात के क्षेत्र में अधिक पड़ा है।

इसी कारण में निर्माण सामग्री की बाजार भी मंदे में है। इस क्षेत्र में मांग अब घटकर 50 प्रतिशत तक ही रह गई है। पुरानी सब्जी मंडी स्थित निर्माण सामग्री के व्यापारी करण चौधरी ने बताया कि बाजार में पिछले कई महीनों में काम काफी कम हुआ है। बाजार में मांग कम होने से दाम गिरे हैं। 

  • कैथल के जिला उपायुक्त जगदीश शर्मा ने ईंटों की कीमत 5500 रुपये प्रति एक हजार तय कर दी है। दो एसोसिएशन में से एक ने इनकी कीमतें 7000 रुपये तय करने की मांग की थी तो दूसरी ने 5500 रुपये प्रति हजार। डीसी ने अधिकारियों से चर्चा के बाद ईंटों की सरकारी कीमत 5500 रुपये प्रति एक हजार तय की है।

ये हैं वर्तमान में दाम
सामग्री    दाम अब    छह महीने पहले

  • सीमेंट      350           450
  • सरिया     6100      6600-6700
  • रेत         3000         3700
  • बजरी     3700         4200
  • ईंट         5500         6000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *