HARYANA VRITANT

समालखा। ठप निकासी की समस्या को लेकर वार्ड 11 के गोल्डन पार्क के पास समाज सेवा समिति गली के स्थानीय लोगों द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष और प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया गया। लोगों ने कहा कि महीनों से नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहता है।

सांकेतिक तस्वीर

पार्षद, नपा अध्यक्ष, विधायक, उपमंडलाधिकारी, उपायुक्त, निकाय मंत्री, मुख्यमंत्री तक को बार-बार शिकायत देने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो रहा। गोल्डन पार्क में भी गंदगी फैली हुई है। रेलवे रोड़ समालखा पर गड्डे होने से भारी परेशानी हो रही है।समाज सेवा समिति मार्ग समालखा पर सफाई कर्मचारी बीते छह महीने से नहीं आते।

यहां पर एक सफाई कर्मचारी है, जो बीमार है। उसकी जगह एक नाबालिग लड़का यहां सफाई करने आता है। इस मौके पर रघुवीर जांगड़ा, अनिल शर्मा, डाक्टर रविंद्र कपूर, राजेश रोहिल्ला, महेंद्र रोहिल्ला, बलराज जांगड़ा, दया कौर ने मिलकर नगरपालिका अध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन किया।