HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा का कुरुक्षेत्र सज गया है। उम्मीदवारों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ उम्मीदवार नामांकण कराकर मैदान में उतर गए हैं। चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। महिला मतदाता तय करती हैं किसकी सरकार बनेगी। 1968 में महज 54 प्रतिशत ही महिलाएं मतदान को आगे आईं। जिसका नतीजा यह रहा कि मतदान प्रतिशत 57.26 तक गिर गया था।

चुनाव में महिला मतदाता निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।

अब सरकार बनाने में महिला मतदाता अहम भूमिका निभा रही हैं या यूं कहें कि बिना महिला मतदाता के कोई भी नेता या पार्टी सरकार नहीं बना सकती। पिछले 30 साल में तो एक बड़ा बदलाव ये आया है कि वे हर क्षेत्र की तरह मतदान में भी पुरुषों से कंधे कंधा मिलाकर आगे आ रही हैं।

जब-जब महिलाएं मतदान को आगे आईं, न केवल किसकी सरकार बनेगी यह तय किया, बल्कि मतदान प्रतिशतता भी बढ़ी। इस बार भी प्रदेश में 20224958 मतदाताओं में 9512574 महिला मतदाता है, जो सरकार का रुख तय करेंगी। 2014 के चुनाव में 75.59 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। उसी का नतीजा है कि उस चुनाव में 76.13 प्रतिशत मतदान हुआ था, जो हरियाणा के 58 वर्षों के इतिहास का सर्वाधिक मतदान का रिकॉर्ड है।