HARYANA VRITANT

Panchkula News हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में नई दिल्ली में इस बाबत कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी जारी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश को जुलाना से टिकट मिल सकता है। नई दिल्ली में विनेश और बजरंग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 ओलंपिक खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की है।

कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात की। मुलाकात के बाद खरगे ने अपने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘चक दे इंडिया, चक दे हरियाणा’। मल्लिकार्जुन खरगे ने आगे लिखा कि हमें आप दोनों पर गर्व है।