HARYANA VRITANT

Panchkula News पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस में शामिल होंगे। बजरंग पूनिया ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि विनेश फोगाट चुनाव लड़ेंगी। बजरंग हरियाणा विधानसभा चुनाव में विनेश के लिए प्रचार करेंगे। पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल होंगे। विनेश को कांग्रेस जुलाना से चुनावी मैदान में उतार सकती है।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में पहलवान विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। आज दोपहर बाद पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

बजरंग पूनिया ने कहा कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, विनेश फोगाट के लिए प्रचार करेंगे।