HARYANA VRITANT

Panchkula News हरियाणा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन होने की कवायद चल रही है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस का आप और सपा से गठबंधन हो। कांग्रेस आप के 3 से 4 सीटें देने के लिए तैयार है जबकि आप 10 सीटों की मांग कर रही है।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधानसभा चुनव में कांग्रेस के साथ किसी दूसरे दल के गठबंधन को राजी नहीं हैं। कई बार ऐसे मौके आए, जब हुड्डा ने खुलकर कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है और किसी भी दूसरे दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के संभावित गठबंधन को लेकर अपनी राय से अवगत करा चुके हैं।