HARYANA VRITANT

Mahendragarh News मैं ओम प्रकाश जी का पर्चा भरवाने के बाद रामबिलास जी के घर जाऊंगा और उम्मीद करता हूं तब तक पार्टी उनको टिकट दे देगी। यह कहना है केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का। इससे पहले उन्होंने सीएम की कुर्सी पर बड़ा दावा ठोका। बता दें BJP ने 90 सीटों में से 87 पर उम्मीदवार उतार दिए हैं। अभी तीन सीट बची है। जिनमें से एक महेंद्रगढ़ भी शामिल है।

सांकेतिक तस्वीर

भाजपा ने प्रदेश की 87 सीटों पर टिकटों की घोषणा कर दी है। केवल तीन सीटों पर अभी भी संशय बना हुआ है। इन तीन सीटों में से एक महेंद्रगढ़ की सीट भी शामिल है। इसके अलावा फरीदाबाद एनआईटी और सिरसा है।

महेंद्रगढ़ सीट पर भाजपा ने अभी भी प्रत्याशी का नाम नहीं घोषित किया है। पूर्व मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा की घरेलू सीट पर पहली बार ऐसा हुआ है कि टिकट बांटने वाले को ही सर्वाधिक इंतजार करना पड़ गया है।