हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी अंबाला निवासी जसबीर सिंह है। थाना सदर थानेसर में उसके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि 3 मई 2022 को सेक्टर-7 निवासी राम सिंह ने बताया कि उसका बेटा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम-कॉम पास है और बेरोज़गार है। उसके रिश्तेदार ने बताया कि सेक्टर-30 निवासी जसबीर सिंह नाम का व्यक्ति विधानसभा चंडीगढ़ में लगा हुआ है। वह विधानसभा मे क्लर्क लगवाने की बात करता है।

वह जसबीर सिंह से मिला तो उसने बताया कि विधानसभा मे क्लर्कों की भर्ती निकली हुई है। उनकी जसबीर सिंह के साथ 5 लाख रुपए मे नौकरी लगाने की बात तय हुई। इसमें से 4 लाख रुपए उसी दिन और 1 लाख रुपए जॉइनिंग के समय देने की बात तय हुई। उन्होंने जसबीर सिंह 4 लाख रुपए दे दिये।

  • इसके बाद जसबीर सिंह उसके बेटे को अपनी गाडी में बैठाकर विधानसभा में इंटरव्यू के लिये ले गया। बाद में उसके बेटे की नौकरी नहीं लगी। वह जसबीर सिंह को मिलने के लिए उसके मकान पर गया तो पता चला कि अब यहां नहीं रहता। जसबीर सिंह गांव कलेरां नजदीक जनसूई थाना नग्गल जिला अंबाला में रहता है।

जसबीर सिंह ने पंचायत में उसके पैसे ब्याज सहित देने का वादा किया। जसबीर सिंह ने 3 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिये, बाकी की रकम देने में टालमटोल करने लगा। पुलिस ने जसबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 4 हजार रुपए बरामद हुए। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *