खबर का सार : LPG Cylinder Price Hike: 1 मई से कमर्शियल LPG Cylinder Price Hike में करीब ₹1000 की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसकी कीमत ₹3000 के पार पहुंच गई है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे शहरों में नए रेट लागू हो गए हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
व्यापार खबर: 01 मई 2026। 5 राज्यों में चुनाव खत्म होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम करीब 1000 रुपए बढ़ा दिए। अब 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमत 3 हजार रुपए प्रति सिलेंडर से भी ज्यादा हो गई। इससे व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है।

1 मई से देश के तमाम शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का दाम करीब 1,000 रुपए बढ़ गए। हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।
कमर्शियल LPG Cylinder Price Hike, बड़े शहरों में ₹3000 के पार कीमतें
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल के मुताबिक, 1 मई से दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 993 रुपए बढ़ गए हैं और अब यह 3,071.50 रुपए प्रति सिलेंडर मिल रहा है। मुंबई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 3,024 रुपए पहुंच गए हैंस अभी तक यह 2,031 रुपए प्रति सिलेंडर मिल रहा था।
कोलकाता में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 3,202 रुपए का हो गया, यह अभी तक 2,208 रुपए में मिल रहा था। चेन्नई में एलपीजी का दाम बढ़कर 3,237 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है, जो अभी तक 2,246.50 रुपए था।
गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम तय करती है। गैस सिलेंडर महंगा होने से शादी के सीजन में जनता को बड़ा झटका लगा है और अब होटल-रेस्तरां पर खाना और भी महंगा हो जाएगा।