बजरंग दल कार्यकर्ता पर दर्ज प्रकरण के विरोध में पलासिया थाने पर प्रदर्शन करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांज कर खदेड़ दिए। ज्ञापन देने आए कार्यकर्ता अचानक उग्र हो गए और उन्होंने सड़क पर वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने भी सख्त रवैया अपनाया और लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोट आई है।

  • इस मामले में कुछ कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। उसके विरोध में प्रदर्शन करने के लिए गुरुवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ता पलासिया थाने पर एकत्र हुए।

प्रदर्शन की पूर्व सूचना भी दी गई थी। रात को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पर एकत्र हुए और चक्काजाम कर दिया। पदाधिकारियों का कहना है कि ज्ञापन लेने को कोई वरिष्ठ अधिकारी नहीं आया था। पहले अफसरों ने पदाधिकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो फिर पुलिस ने लाठियां मारना शुरू कर दी।

  • इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के डंडों से बचने के लिए कार्यकर्ता इधर-उधर भागे।
  • जो कार्यकर्ता पुलिस की पकड़ में आए। उनकी जमकर धुनाई हुई। पुलिस के लाठीचार्ज से पदाधिकारियों में रोष है।बजरंग दल के विभाग मंत्री राजेश बिंजवे ने बताया कि शहर के पबों मेें अवैैध नशा बिक रहा है।
  • पब मालिक हमारे पदाधिकारियों पर झूठे मुकदमें लाद रहे है। इसके खिलाफ हमनें प्रदर्शन की घोषणा की थी। हम शांतिपूर्ण तरिके से प्रदर्शन कर रहे थे, अचानक पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *