अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर को मनाया जाएगा, जिसके मुख्य कार्यक्रम 17 दिसंबर से शुरू होंगे। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इन कार्यक्रमों का गीता पूजन के साथ विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। उपराष्ट्रपति ब्रह्मसरोवर के पवित्र जल का आचमन भी करेंगे। इसी दिन उपराष्ट्रपति कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का भी उद्घाटन करेंगे।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने महोत्सव को लेकर तैयारी तेज कर दी है, जिसके चलते अधिकारिक स्तर पर बैठकों का भी दौर चल रहा है। इस बार महोत्सव सात दिसंबर से 24 दिसंबर तक चलेगा।

  • सात दिसंबर से ब्रह्मसरोवर तट पर शिल्प व सरस मेला लगेगा जबकि मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में मुख्य पंडाल सजाया जाएगा। इस बार महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक आठ दिन के होंगे।