HARYANA VRITANT

कुरुक्षेत्र Kurukshetra News हाल ही में हुई राज्य स्तरीय अखाड़ा कुश्ती में जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्रा नेहा पाल ने 76 किलोग्राम भार वर्ग कुश्ती में कांस्य पदक एवं 21 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया है। इससे महाविद्यालय में खुशी की लहर है।

जयराम संस्था ने बताया कि महाविद्यालय पहुंचने पर नेहा पाल का स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, उपाध्यक्ष टीके शर्मा, निदेशक एसएन गुप्ता एवं संस्थान प्रबंधन समिति के सदस्यों ने छात्रा को बधाई दी है। ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि ग्रामीण आंचल की छात्राएं शिक्षा व खेलों सहित किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। छात्राएं अपनी प्रतिभा के दम पर निरंतर उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। छात्रा नेहा पाल ने अपनी उपलब्धि के द्वारा महाविद्यालय ही नहीं अपितु कुरुक्षेत्र जिले का मान सम्मान बढ़ाया है। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. सुदेश रावल ने छात्रा को बधाई दी।