HARYANA VRITANT

कुरुक्षेत्र। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा ने दो दिवसीय वामन द्वादशी मेले की तैयारियों के लिए 31 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया है। इस समिति के सदस्यों को मेले से जुड़े विभिन्न कार्य सौंपे गए हैं और तैयारी का काम शुरू हो चुका है।

सांकेतिक तस्वीर

सभा के मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा और प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने बताया कि 14 से 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले वामन द्वादशी मेले के पहले दिन, 14 सितंबर को, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केडीबी) के सहयोग से पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे। इसके अलावा, कुश्ती प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी और श्री वामन भगवान की कथा की शुरुआत होगी।

15 सितंबर को कथा के समापन के बाद नगर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से वामन भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दोपहर 2 बजे दुखभंजन मंदिर से शुरू होगी और प्रमुख मार्गों से होते हुए सन्निहित सरोवर पहुंचेगी, जहां भगवान का नौका विहार होगा और भजन संध्या का आयोजन होगा।

आयोजन समिति का संयोजक सभा के प्रधान श्याम सुंदर तिवारी को नियुक्त किया गया है। समिति में जलेश शर्मा, एमके मोदगिल, यशेंद्र शर्मा, अरुण आश्री, पंडित श्यामाचरण शर्मा, कुलदीप शर्मा गोल्डी, यशपाल शर्मा, रवि शर्मा, पूर्ण चंद, पंकज चोचड़ा, नीरज शर्मा, मुकेश जोशी, विश्वकांत शर्मा, प्रवीण गौतम, दीपक मिश्रा, अमन अत्री, श्रीराम शर्मा, राजकुमार शर्मा काला, मंगेश्वर शर्मा, अतुल शर्मा लवली, अंकित वत्स, आशुतोष शर्मा, अश्विनी शर्मा, धर्मेश भारद्वाज, विजय शर्मा, राकेश गोस्वामी, नरेश शर्मा, शुभकरण शर्मा, सुखदेव शर्मा और मोहनलाल गौतम शामिल हैं। साथ ही, विभिन्न दिन के लिए उप-समिति का भी गठन किया गया है।