HARYANA VRITANT

कुरुक्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार का कोहरा इस समय सामान्य नहीं होता और मौसम में अचानक बदलाव को लेकर उन्होंने हैरानी भी जताई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में और भी बदलाव की संभावना जताई है।

सुबह घना कोहरा, 9 बजे दिखे सूरज।

आज सुबह कुरुक्षेत्र का मौसम अचानक करवट लेता दिखाई दिया। सुबह के समय पूरा शहर कोहरे की मोटी चादर में लिपटा हुआ था, जिससे दृश्यता कम हो गई और लोगों को यातायात में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय कोहरे का बनना मौसम में बदलाव के संकेत हो सकते हैं। कोहरे के कारण ठंडक महसूस की गई, जबकि सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 9 बजे के आसपास कोहरा धीरे-धीरे छंटने लगा और सूर्य देव के दर्शन हुए, जिससे लोगों को राहत महसूस हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस प्रकार का कोहरा इस समय सामान्य नहीं होता और मौसम में अचानक बदलाव को लेकर उन्होंने हैरानी भी जताई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम में और भी बदलाव की संभावना जताई है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे सुबह के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और मौसम के अनुरूप तैयार रहें।

झज्जर में गर्मी के बीच कोहरे ने किया सबको हैरान

झज्जर में भी मौसम में एक अनोखा बदलाव देखा। गर्मी के मौसम के बावजूद, शहर के आसमान में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। आमतौर पर इस समय तेज धूप और गर्मी का सामना करने वाले स्थानीय निवासियों के लिए यह दृश्य असामान्य था। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई।