Haryana Vritant
कुमारी शैलजा ने फतेहाबाद जिले के गांव भूथन कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है।

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ की प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी को मानहानि मामले में सजा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की आवाज दबने वाली नहीं है। वह गरीब, मजबूर वर्ग की आवाज उठा रहे हैं, इसलिए भाजपा सरकार ने उन पर केस करवाया है। मगर उन्हें बेल मिल गई है। कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ जनता का भरपूर समर्थन है। इसलिए सरकार उन्हें रोकने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। राहुल गांधी ने संसद में कोई अमर्यादित बात नहीं कही, फिर भी माइक बंद कर दिया गया। संसद नहीं चलने दी गई। सरकार राहुल गांधी से डर गई है। उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक यात्रा निकाल कर जमीन पर जनता की समस्या जानी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी हुई है। जनता के बीच नेता राहुल गांधी का संदेश लेकर जा रहे हैं।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *