Haryana Vritant

मनोज लुबाना ने कहा कि देश के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का घर राहुल गांधी का है। सरकार चाहे कुछ भी करे, कांग्रेस नेता को डराया-धमकाया नहीं जा सकता। लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर कार्यकर्ता मजबूती से खड़ा है।

‘हमारा किशनगढ़ राहुल गांधी का घर’

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोज लुबाना ने किशनगढ़ गांव में राहुल गांधी के समर्थन में एक बड़ी होर्डिंग लगाई। चंडीगढ़ के सेक्टर 40, मनीमाजरा, धनास, दारुआ, कैंबवाला, कंसल, सेक्टर 15 में भी कई होर्डिंग्स लगे हैं। इन पर लिखा है कि ‘हमारा किशनगढ़ राहुल गांधी का घर।’

बता दें कि राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता खत्म होने के बाद अपना सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला था। अब कांग्रेस ने इस मुद्दे पर अभियान शुरू कर दिया है।लोकसभा सचिवालय ने पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को बेदखली का नोटिस दिया था, जिन्हें जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई है और वह 2005 से 12 तुगलक लेन बंगले में रह रहे हैं।

लुबाना ने कहा कि देश के तानाशाह हमारे नेता राहुल गांधी का आवास छीनना चाहते हैं लेकिन वे नहीं जानते कि देशभर में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के घर राहुल गांधी के हैं। राहुल गांधी को बेदखली का नोटिस भेजना भाजपा की कायराना हरकत है। कांग्रेस समर्थकों ने भी राहुल गांधी का अपने घर में स्वागत करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *