हरियाणा में आम आदमी पार्टी बांगर की धरती जींद से अपने 2024 के चुनावों को लेकर बिगुल बजाएगी। जिसके लिए आम आदमी पार्टी जींद में पैदल तिरंगा यात्रा निकालेगी। आप ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी हुई है। तिरंगा यात्रा के नाम से इस कार्यक्रम में आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इसमें शिरकत करेंगे।

  • जींद में दोपहर बाद तीन बजे शुरू हाेने वाली आप की तिरंगा यात्रा केवल 950 मीटर की दूरी तय करेगी। इस पूरे रोड को आप नेताओं ने झंडों, होर्डिंग्स से पाट दिया है।
  • चाराें तरफ अरविंद केजरीवाल व भगवंत मान के ही चेहरे नजर आ रहे हैं। काफी पार्टी नेता पंजाब से भी यहां पहुंच चुके हैं। पूरी तरह से टीमों का गठन किया जा रहा है।

शाहाबाद मारकंडा से पहुंचे आप नेता रमनदीप सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी नेता यहां रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को हिदायत दी है कि एक दायरा बनाया जाएगा, जिसमें केवल नेता लोग होंगे, उसमें कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं करना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत की सुरक्षा का जिम्मा उनके सिक्योरिटी गार्ड पर रहेगा। उसमें किसी भी नेता को घुसने का प्रयास नहीं करना है ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे।

इसके अलावा पैदल-पैदल दोनों मुख्यमंत्रियों से कुछ दूरी बनाए रखना है। जिस गति से मुख्यमंत्री चलेंगे, उसी गति से नेताओं व कार्यकर्ताओं को चलना होगा, ताकि यात्रा में कोई व्यवधान नहीं आ पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *