HARYANA VRITANT

(Karnal News)हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर के त्याग पत्र के बाद करनाल विधान सभा सीट की सीट खाली है। इस सीट पर भाजपा जीत हासिल करने के लिए तैयारियों में जुटी है। इस कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini)करनाल पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini )करनाल पहुंच गए हैं। उन्होंने अपनी चुनावी तैयारियों के तहत सबसे पहले भाजपा विधान सभा कोर ग्रुप के साथ बैठक शुरू कर दी है। बता दें कि करनाल विधान सभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने त्याग पत्र दे दिया था, जिसके बाद ये सीट रिक्त हो गई है।

अब इस सीट पर उप चुनाव भी घोषित हो गया है। इस सीट पर भाजपा के टिकट पर मुख्यमंत्री नायब सैनी(CM Nayab Saini) के चुनाव लड़ने की तैयारी है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री ने चुनावी रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर शुरू किया गया है। इसके बाद कुछ अन्य भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों के साथ भी मुख्यमंत्री आज ही बैठक करेंगे।