खबर का सार: Karnal Breaking मेरठ रोड के सूरज नगर में सील पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, छत टूटी और पास के मकान में दरारें।
गली में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, दमकल ने आग पर पाया काबू।
सीसीटीवी में कैद हुआ धमाका, पुलिस जांच में जुटी।
जनवरी में गोदाम किया गया था सील, गर्मी के कारण हादसे की आशंका।
मेरठ रोड स्थित सूरज नगर में सील किए गए पटाखे के गोदाम में दोपहर को अचानक धमका हो गया। यह धमका इतना जबरदस्त था कि गोदाम की छत टूट गई और गली में खेल रही दस साल की लड़की को चोट लग गई।
Karnal Breaking: मेरठ रोड स्थित सूरज नगर में सील किए गए पटाखे के गोदाम में धमाका हो गया। यह धमका इतना जबरदस्त था कि गोदाम की छत टूट गई और गली में खेल रही दस साल की लड़की को चोट लग गई।

इतना ही नहीं साथ लगते मकान की दीवार में भी दरारें आ गई। धमाके की आवाज सुनकर कालोनी में हड़कंप मच गया और आनन फानन में लोग घरों से बाहर निकल कर मौके पर पहुंचे। इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग व पुलिस को दी। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद सेक्टर 32 थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
जनवरी में किया था गोदाम को सील | Karnal Breaking
कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि जनवरी के महीने में पुलिस आई थी और इस गोदाम को सील करके गई थी। यहां पर पटाखे रखे हुए थे। इस मामले में राजकुमार के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। जिसे गिरफ्तार किया गया था और बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इस लिए कई महीनों से यह गोदाम बंद था। ज्यादा गर्मी के कारण अपने आप ही गोदाम में धमाका हुआ है। Karnal Breaking
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ धमाका, बच्ची की बच गई जान।
पडा़ेसी ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। उनकी दस साल की बेटी देविका उस गोदाम के गेट के बाहर ही खेल रही थी लेकिन धमाके से चंद सैंकड़ पहले ही वह बच्ची गोदाम के गेट से कुछ दूरी पर चल गई थी। अचानक गोदाम में धमाका हुआ तो बच्ची सड़क पर गिर गई और उसकी दोनों टांगों में चोट लग गई। Karnal Breaking
सूरज नगर में पटाखे के गोदाम में धमाका हुआ है। सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है। -सतीश कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर 32