Jind News। दिल्ली-फिरोजपुर रेल लाइन के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली महिला के साथ मंगलवार रात को चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी पांच वर्षीय बेटी की हत्या कर दी।

बच्ची के साथ भी दुष्कर्म की आशंका है। बच्ची के शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए बुधवार को बनखंड महादेव श्मशान घाट में दफना दिया गया था। जबकि बच्ची की मां बेसुध हालात में कूड़े के ढेर पर मिली।
4 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मामला दर्ज
अब बच्ची की मां ने शहर थाना पुलिस में तीन नाबालिग सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म व उसकी बेटी की हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
मामला सामने आते ही शहर थाना पुलिस ने वीरवार देर रात को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफनाए गए बच्ची के शव को बाहर निकाला। मामले में शामिल तीन नाबालिगों की उम्र 13 से 16 वर्ष के बीच में है।झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी कि उसका परिवार कूड़ा बीनने का काम करता है। लगभग 15 दिन उनके पास ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले अमित व उसके साथियों के साथ झगड़ा हो गया था।
इसमें उसके पति के सिर में चोट आई थी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत कर दिया था। इसके बाद से आरोपित अमित के साथ रहने वाले दो नाबालिग सगे भाई रंजिश रखे हुए थे।
महिला को बेसुध कर दिया दुष्कर्म, बेटी की हत्या की
मंगलवार रात को उसका पति कूड़ा बीनने के लिए गया हुआ था। वह अपने तीन बच्चों को साथ लेकर झोपड़ी में सो रही थी। मंगलवार देर रात को आरोपित अमित अपने साथ तीन नाबालिग साथियों के साथ आया और उसे बेसुध कर उसे व उसकी पांच साल बेटी को उठाकर ले गए।उनके पास वाली झोपड़ी के नजदीक रस्सी से गला घोंटकर उसकी बेटी का हत्या कर दी। उसे झोपड़ी से कूछ दूरी पर ले जाकर कूड़े के ढेर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वह पूरी रात बेसुध हालात में कूड़े के ढेर पर पड़ी रही।जांच अधिकारी एसआई यशवीर ने बताया चार लोगों के खिलाफ हत्या व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में दफनाए गए बच्ची के शव को बाहर निकाला गया है। बच्ची से दुष्कर्म हुआ है या नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
शौच करने गई महिला ने पीड़िता को बेसुध देखा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह जब झोपड़ी में रहने वाली दूसरी महिला शौच करने गई तो उसने महिला को बेसुध पड़े देखा। इसके बाद वे उसे उठाकर ले आए। जब उसे होश नहीं था तो इसी दौरान स्वजन ने उसकी पांच वर्षीय बच्ची को श्मशान घाट में दफना दिया।वीरवार को जब उसे पूरी तरह से होश आया तो उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया। उसने आरोप लगाया कि हत्या से पहले उसकी पांच वर्षीय बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया है।