HARYANA VRITANT

Jind News पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हर वर्ग को बांटने की राजनीति करती है।

हरियाणा के जींद के उचाना में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि दो-चार विधायकों वाली पार्टी को उन्होंने 47 तक पहुंचाया। भाजपा का उन पर कोई अहसान नहीं है। भाजपा में दलाली चलने के भी उन्होंने आरोप लगाए। बीरेंद्र सिंह मंगलवार शाम को विभिन्न गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा के गांवों में भाजपा का कोई नाम लेने वाला नहीं था। उस समय भाजपा को उनके जैसे आदमी की जरूरत थी। उन्होंने हमारे ऊपर कोई अहसान नहीं किया बल्कि अहसान तो हमने भाजपा पर किया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा हर वर्ग को बांटने की राजनीति करती है, उसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा।