Jind Incident

Jind Incident वार्ड 14 के गांधी नगर में बड़ा हादसा हो गया। मकान की छत गिरने से उसके नीचे दबकर मां- बेटी की मौत हो गई। मृतक महिला उषा रानी 28 वर्ष की थी और उसकी बेटी मायरा की उम्र दो वर्ष थी। जिस समय हादसा हुआ, उस समय उषा और उसकी बेटी मायरा ही कमरे में मौजूद थे। बाकी सदस्य बाहर थे। उषा का पति आशीष मकानों को पेंट करने का काम करता है।

वह अपने परिवार के साथ पिछले चार- पांच साल से इस मकान को किराये पर रहते हैं। ये मकान काफी पुराना है। आशीष की तीन बेटियों में से मायरा सबसे छोटी थी। शुक्रवार को सुबह आशीष काम पर चला गया था। आशीष की मां अपनी दो बड़ी पोतियों को स्कूल छोड़ने के लिए गई हुई थी।

सुबह करीब आठ बजे अचानक मकान की छत गिर गई | Jind Incident

नीचे दबने की वजह से उषा रानी और मायरा की मौत हो गई। दोनें के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया है। सामाजिक एवं अधिकारिता मंत्री एवं स्थानीय विधायक कृष्ण बेदी ने इस हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।