HARYANA VRITANT

विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में सभी पार्टियां लग गई है। इस बीच हरियाणा विधानसभा के कई अनसुने किस्सों के बारे में भी चर्चा हो रही है।1996 में हरियाणा विकास पार्टी की भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनी जो तीन साल चली। सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर 25 जून 1999 को जमकर चर्चा हुई थी।

 1996 में हरियाणा विकास पार्टी की भाजपा के साथ गठबंधन में सरकार बनी, जो कि तीन साल चली। सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर 25 जून 1999 को जमकर चर्चा हुई थी। विधानसभा चुनाव 2024 के बीच आइए पढ़ते हैं इस अनसुने किस्से के बारे में…

हविपा के बाद ओपी चौटाला से भाजपा ने किया था गठबंधन

हविपा से गठबंधन तोड़कर भाजपा ने ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी से गठबंधन किया था। हविपा की भाजपा के साथ गठबंधन में बनी सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही थी। सत्ता पक्ष सरकार बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा था। विपक्ष अपने हमलों से हावी हो रहा था। सदन में बीरेंद्र सिंह ने कहा-तीन साल तक भाजपा और हविपा का प्रदेश में गठबंधन रहा। समर्थन वापस लेने के बाद ओमप्रकाश चौटाला ने बड़े विस्तार से बात रखीं।