Haryana Vritant
  • राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने पूरे मामले पर बोलने के लिए मीडिया के सामने आए...

यमुनानगर : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे देश में प्रदर्शन कर रहे हैं। आज राहुल गांधी ने पूरे मामले पर बोलने के लिए मीडिया के सामने आए। प्रेसवार्ता कर राहुल ने एकबार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला और अडानी के मामले को लेकर उन्होंने सीधे प्रधानमंत्री से सवाल किए। इसी क्रम में आज यमुनानगर में कोर्डिनेटर जिला कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व चेयरमैन जिला परिषद शाम सुंदर बत्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत बीजेपी ये सब कर रही है और लोकतंत्र खतरे में है। जनता एक एक बात समझ चुकी है और इसका जवाब देगी। इनके नेता भड़काऊ भाषण देते है, यहाँ तक कि महिला सांसदों को अबशब्द बोलते हैं।

कांग्रेस नेता शाम सुंदर बत्रा ने कहा कि  देश के गरीब और मध्यम वर्ग का पैसा लूटकर भागे नीरव मोदी, ललित मोदी और मेहुल चौकसी के बारे में बोला, क्या गलत कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माननीय कोर्ट द्वारा 2 साल की सजा सुनाने पर  लोकसभा की सदस्यता निष्कासित करना निंदनीय है। 30 दिन के अपील के समय का भी मजाक बनाया गया। 

भारत के लोकतंत्र के लिए काला दिन है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा विपक्ष की आवाज को दबाने की नाकाम कोशिश की जा रही है। काग्रेस पार्टी ना तो कभी डरी है और ना ही डरेगी। भाजपा सरकार राहुल गांधी और विपक्ष के एकजुट होने से डर गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता ही वर्तमान सत्तारूढ़ दल को सबक सिखाने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *