इंडियन नेशनल लोकदल की हरियाणा परिवर्तन यात्रा का घरौंडा क्षेत्र में प्रवेश कर गई। यात्रा का गांव कोहंड बस स्टैंड पर पूर्व विधायक रेखा राणा, युवा नेता मनिंदर सिंह राणा, पिंटू राणा सहित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा की अध्यक्षता विधायक अभय चौटाला के पुत्र करण चौटाला ने की। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जनता से छलावा करने का आरोप लगाया। यात्रा में सुनैना चौटाला भी मौजूद रहीं।

  • इनेलो नेता करण चौटाला ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए और हर घर में सिलेंडर पहुंचाने का वादा किया था।

आज जनता इन झूठे वादों से दुखी हो चुकी है। नौ साल बीतने के बाद भी न किसी के खाते में 15 लाख रुपए आए हैं और ना गृहणियों को गैस सिलेंडर उपलब्ध हुए। सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *