Haryana Vritant

यमुनानगर: हरियाणा में बीपीएल कार्ड काटने और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर धांधली का आरोप लगाते हुए सोमवार को पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व इंडियन नेशनल लोकदल ने जोरदार प्रदर्शन किया। यमुनानगर जिला सचिवालय पर प्रदर्शन के बाद इनोलो कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता अनाज मंडी गेट पर इकट्ठे हुए। इसके बाद इनेलो कार्यकर्ता नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पर पहुंचे।

भारी संख्या में लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं:  पूर्व विधायक दिलबाग सिंह

इस दौरान दिलबाग सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारी संख्या में लोगों के बीपीएल कार्ड काट दिए गए हैं। इस महंगाई के जमाने में उनकी रोटी को भी छीना जा रहा है। वहीं प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर नगर निगम में धांधली चल रही है। किसी का प्लाट किसी के नाम कर दिया गया है। उन्होंने राज्यपाल से इस मामले में भ्रष्टाचार को लगाम लगाने की मांग की है।

इनेलो का कहना है कि वह गरीब आदमी व आम आदमी की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में पीले राशन कॉर्ड काट दिए जाएंगे तो लोग रोटी कहां से खाएंगे, इन्हीं मुद्दों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *