चीन में चल रहे एशियन गेम्स-2023 में हिसार की महिला पहलवान अंतिम पंघाल के 53 किलोभार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। जीत पर पर उसकी बहन सरिता ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि अंतिम पहली बार में ही गोल्ड मेडल लेकर आएगी। बहन को गोल्ड न जीतने से थोड़ी हताशा जरूर है, लेकिन अंतिम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। अंतिम एशियाई खेल 2023 में कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाली अभी तक पहली महिला पहलवान है।

हिसार की पहलवान ने मंगोलिया की पदक विजेता बात-ओचिर को 3-1 से हराकर कांस्य पदक जीता है। महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने एशियाई खेलों से पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीता था। अंतिम ने पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लिया है।

अंतिम पंघाल के पिता रामनिवास किसान हैं। माता कृष्णा गृहिणी हैं। चार बहनों में अंतिम सबसे छोटी हैं। उनका एक भाई भी है। अंतिम की बड़ी बहन सरिता कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी हैं।

अंतिम पंघाल की उपलब्धियां:-

  • 2022 में अंडर-20 एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2022 में अंडर-23 एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
  • 2022 में अंडर-20 जूनियर वूमन नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2021 में सब जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *