Haryana Vritant

यमुनानगर: अगर आप भी ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं तो हो जाएं सावधान, क्योंकि ठगों की नजर अब इधर भी है। यमुनानगर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जिसमें एक फेक वेबसाइट बनाकर खाना ऑर्डर करने वाले से एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। फूड ऑर्डर करने पर पहले एक ऐप को डाउनलोड करवाया गया और फिर उसके खाते से एक लाख रुपये उड़ा लिए गए।

इस मामले की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यमुनानगर साइबर क्राइम थाने ने बिहार के भागलपुर से आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और इस मामले में रिकवरी की जाएगी।

यमुनानगर में सागर रत्ना की एक फेक वेबसाइट बनाई गई। साइबर थाने के इंचार्ज इंस्पेक्टर नसीब सिंह ने बताया कि आशीष  नाम के शिकायतकर्ता से एक शिकायत प्राप्त हुई थी। उस शिकायत में बताया गया था सागर रत्ना की एक वेबसाइट पर फूड के लिए आर्डर किया था। जिसके बाद एनीडेस्क नाम की एक ऐप डाउनलोड करवाई गई और एक लाख  का फ्रॉड किया गया। इस शिकायत  पर हमने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले आरोपी को बिहार के भागलपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *