HARYANA VRITANT

Hisar News हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश में बागवानी क्षेत्र की अपार संभावनाओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और जैविक खेती को अपनाकर हम मुनाफा बढ़ा सकते हैं और राज्य को कृषि, फल और सब्जी उत्पादन में सर्वोच्च स्थान दिला सकते हैं, साथ ही निर्यात में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

मंत्री का स्याहड़वा गांव का दौरा

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने हाल ही में जिला के स्याहड़वा गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रगतिशील किसानों से संवाद किया। उन्होंने किसानों से उनकी समस्याएं सुनी और समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

किसानों की समस्याओं का समाधान

कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि वे उनके समस्याओं को समझने और हल करने के लिए गांव आए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि वे किसानों के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करें।