Hisar News

 हिसार। Hisar News शहर के पड़ाव निवासी महिला बबली की मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने उसके पति सोनू, सास सरला, ससुर अशोक व देवर अश्वनी के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

Hisar News

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही | Hisar News

उत्तर प्रदेश के हरदोई के आदेश ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि बहन बबली की शादी 15 जुलाई 2024 को हरदोई के सोनू के साथ की थी।

सोनू सोने की चैन की मांग को लेकर मेरी बहन बबली से मारपीट करता था। सास, ससुर और देवर भी उसे प्रताड़ित करते थे। उस समय हमारा समझौता हो गया था।

जीजा सोनू ने 16 अगस्त को सुबह नौ बजे फोन किया तो बहन बबली के साथ शहर आने के लिए चले। शाम को साढ़े चार बजे यहां पहुंचे। जीजा सोनू फोन पर संपर्क करने पर हमें रूम के आगे ले गया।

फिर उसने धक्का देकर दरवाजा खोला। सामने मेरी बहन बबली मृत हालत में थी और उसके गले में चुन्नी का फंदा था। पति और ससुरालजनों ने बबली की हत्या की है। शहर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।