HARYANA VRITANT

हरियाणा Hisar News से सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों ने कुछ दिन पहले ही शादी की थी। मौके से छह खोल बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

हरियाणा में प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या।

दहला देने वाली घटना सामने आई…

जानकारी के अनुसार, लाला हम चंद जैन पार्क में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार, सुबह 9 बजे के करीब लाला हुक्म चंद जैन पार्क में एक प्रेमी जोड़े की हत्या की गई है। प्रेमी युगल ने कुछ दिन पूर्व शादी की थी। 

मौजूद लोगों ने बताया कि…

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि प्रेमी युगल की कुछ युवकों ने गोली मारकर हत्या की है। गोली की आवाज सुनकर पार्क में दहशत फैल गई। लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 

सात से आठ गोली दोनों को मारी गई…

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने प्रेमी युगल के बार में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक तेजवीर गांव बडाला का रहने वाला था। लड़की हांसी के आस-पास के गांव की बताई जा रही है। पुलिस की टीम इस मामले में जांच पड़ताल में जुटी है। वहीं, सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर सबूत जुटाने में लगी है। बताया जा रहा है कि सात से आठ गोली दोनों को मारी गई थी।