महिला ने बातचीत में बताया कि वह सिरसा की रहने वाली है। उसकी आठ साल की बेटी है। पति नशा करने का आदी है। साथ ही मारपीट करता है। चार माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टग्राम पर राहुल नाम के युवक से हुई। दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। राहुल ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है।

वह अनाथ है। महिला ने भी सोची कि उसे भी जिंदगी में सहारा मिल जाएगा। इसलिए युवक के साथ शादी करने का निर्णय लिया। दो दिन पहले वह अपनी बेटी को भाई के पास छोड़कर राहुल के पास आ गई। मंगलवार को राहुल उसे रोहतक कोर्ट में शादी करने के लिए लेकर आया।

आवेदन फार्म पर अंगूठे भी लग गए थे। इसी बीच उसने इंस्टाग्राम पर एक महिला के साथ फोटो देखी। किसी तरह उसने महिला से बात की तो उसने बताया कि वह राहुल की पत्नी है। एक साल पहले दोनों ने शादी की थी। इसके बाद महिला ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

  • आशा वर्कर के धरने पर पहुंची महिला ने बताया कि वह जब कोर्ट से बाहर निकलकर सिरसा जाने के लिए सोनीपत स्टैंड पर आ गई। राहुल पीछे-पीछे आया और उसकी सोने की चेन मांगने लगा। उसने मना कर दिया। महिला ने साफ कहा कि सोशल मीडिया पर युवक फर्जी अकाउंट बनाकर महिलाओं व लड़कियों को गुमराह करते हैं।
  • धरनास्थल पर मौजूद आशा वर्कर ज्ञान देवी ने बताया कि उन्होंने पहले युवक व महिला से पूछा कि वे क्यों झगड़ा कर रहे हैं। महिला बोली- यह पहले से शादीशुदा है। अब उसे बहकाकर कोर्ट मैरिज करना चाहता था। वह मना कर रही है। मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आर्य नगर थाने में सूचना दी। थाने से पुलिस जांच अधिकारी आया, लेकिन महिला ने कार्रवाई की जगह सिरसा जाने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *