HARYANA VRITANT

Haryana Weather Update इस दौरान किसानों पर आफत मंडरा रही है। हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम परिवर्तन से किसान परेशान हो गए हैं। यदि बारिश होती है तो किसानों की पक्की पकाई फसल प्रभावित होगी। बता दें कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है।

हरियाणा में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ वर्षा होने की संभावना है।

 मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ वर्षा होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम परिवर्तन से किसान परेशान हो गए हैं।

कारण, खेतों में फसल पक्की खड़ी है। गेहूं का दाना बना हुआ है। यदि ओलावृष्टि, वर्षा के साथ तेज हवाएं चलती है तो यह फसल के लिए नुकसानदायक होगा। दिन के समय धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री को पार कर गया है।

कल हो सकती है बारिश

प्रदेश में शनिवार से तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञानियों की माने तो 13 अप्रैल को ओलावृष्टि के साथ गरज चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है। यदि ऐसा मौसम होता है तो किसानों को नुकसान झेलना पड़ सकता है।

फसलों की कटाई का है समय

खेतों में खड़ी फसल को बचाने के लिए बेशक किसान तेजी से कटाई कर रहा है मगर ओलावृष्टि, तेज हवाएं और वर्षा से फसल को नुकसान हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के विज्ञानियों की तरफ से दो दिन तक मौसम में बदलाव के चलते वर्षा रहेगी।

ऑरेंज अलर्ट: यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद

येलो अलर्ट: पंचकूला, अंबाला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी, चरखी दादरी