HARYANA VRITANT

Haryana Weather Updater हरियाणा में मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा-ओलावृष्टि हुई। प्रदेश के कैथल झज्जर बहादुरगढ़ पानीपत में बारिश हुई। हिसार बस स्टैंड के पास हांसी रोहतक के निंदाना भिवानी के लोहारू समेत कई अन्य जिलों में ओले भी गिरे। एक ओर जहां बारिश के चलते किसानों की फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं मंडी में रखा अनाज भी बारिश की चपेट में आ रहा है।

सांकेतिक तस्वीर

मौसम बदलने से शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा-ओलावृष्टि हुई। कैथल, झज्जर, बहादुरगढ़, पानीपत में वर्षा हुई। हिसार बस स्टैंड के पास, हांसी, रोहतक के निंदाना, भिवानी के लोहारू समेत कई अन्य जिलों में ओले गिरे।

किसान की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से कैथल के बालू गांव में खेतों में भूसा निकाल रहे 20 वर्षीय किसान संजू की मौत हो गई। हिसार के एक मकान पर आसमानी बिजली गिरने से बिजली के उपकरण जल गए। बिजली के बोर्ड में ब्लास्ट होने से 10 वर्षीय बच्ची घायल हो गई।

इसके अलावा मंडियों में खुले में रखा गेहूं भीग गया। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक बार फिर से हरियाणा एनसीआर और दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। मौसम में बदलाव के साथ हिसार, पानीपत, रोहतक जिले का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इन इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों ने शनिवार को भी छह जिलों फतेहाबाद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इससे पहले शुक्रवार के लिए वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की थी। शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ। वर्षा होने के साथ ही ओलावृष्टि शुरू हो गई।

भीगने से खराब होगा अनाज

खेत में अभी गेहूं की कटाई चल रही है। अनाज मंडी में उठान धीमा होने के कारण मंडी में खुले आसमान के नीचे सरसों और गेहूं की फसल पड़ी है। शुक्रवार शाम को हुई वर्षा से फसल के खराब होने का डर है। इससे किसान चिंतित है। कारण है काफी फसल ऐसी है जो अभी तक बिकी नहीं है।