Haryana Rajya Sabha Elaction: सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया कांग्रेस के चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे गए। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करने को लेकर यह धरना दिया।

लेकिन दोनों कांग्रेस विधायकों को विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धरना स्थल पर आकर उठाया और कहा कि गोकुल सेतिया और मंजू चौधरी ने क्रॉस वोट नहीं किया इनकी वोट पार्टी को पड़ी है।
क्रॉस वोटिंग को बताया विश्वासघात, दोषियों के नाम उजागर करने की मांग | Haryana Rajya Sabha Elaction
उन्होंने कहा कि विपक्ष की तरफ से मेरा व कई नाम सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं। क्रॉस वोट व वोट कैंसिल होना दोनों ही पार्टी से धोखा है। सिरसा के कांग्रेसी विधायक गोकुल सेतिया ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर लाइव आकर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले और वोट रद्द करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करने की मांग की थी। Haryana Rajya Sabha Elaction

साथ ही उन्होंने घोषणा की कि वह बुधवार को चंडीगढ़ में अपनी पार्टी ऑफिस के बाहर धरना दूंगा और बाकी विधायकों से अनुरोध करूंगा कि वे भी धरने पर आए। जिन पांच विधायकों ने क्रॉस वोट करके पार्टी की मंजी ठोकने का काम किया है, उन्हें बाहर निकालने का काम करना चाहिए। पार्टी का विधायक होने के कारण मेरा भी अपनी बात रखने का हक है। Haryana Rajya Sabha Elaction
गोकुल सेतिया ने कहा कि सोशल मीडिया पर जो फेक न्यूज डाल रहे हैं कि उसमें मेरा भी नाम है। इसमें कोई दो राय नहीं है सीएम साहब मेरे घर आए। मैं व्यक्तिगत तौर पर उनकी इज्जत करता हूं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी मेरी मुलाकात हुई थी।