HARYANA VRITANT

कुरुक्षेत्र में डॉ. सुशील गुप्ता के समर्थन रोड शो निकालने के लिए पहुंचे सीएम भगवंत मान ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले सोचते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे तो ये उनकी ये गलतफहमी है। भाजपा नेताओं और पार्टियों को डरा सकती है देश की एक अरब 40 करोड़ जनता को नहीं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता के समर्थन में कुरुक्षेत्र के मुख्य बाजार में रोड शो निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि भाजपा वाले सोचते हैं कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके आम आदमी पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन ये भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल को तो कैद कर लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे कैद करोगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं और पार्टियों को डरा सकती है देश की एक अरब 40 करोड़ जनता को नहीं। भाजपा देश की मालिक नहीं, जनता है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से जनता का प्यार मिल रहा है उससे साबित होता है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है। हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में सच्चाई की ऐसी जोत जगेगी कि भाजपा वाले देखते रह जाएंगे। उन्होंने महंगाई और रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।

आप बटुए वापस करने वाली पार्टी- मान

भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी बटुए वापस करने वाली पार्टी है। भाजपा तो लोगों की जेब से बटुए निकलवाने का काम करती है। कभी सिलेंडर महंगा कर दिया, कभी कुछ महंगा कर दिया। बस एक बात याद रखना आम आदमी पार्टी बिजली फ्री, शानदार, शिक्षा और अस्पतालों में फ्री इलाज के लिए जानी जाती है। दिल्ली और पंजाब की तर्ज पर मुफ्त सुविधाएं देने का काम करेंगे।

जेल का जवाब वोट से देंगे- भगवंत मान

भगवंत मान को रोड शो जेल का जवाब वोट से देंगे नारे के साथ जाट धर्मशाला से शुरु होकर शहर के मुख्य बाजार से निकलकर पुराना बस स्टैंड पर समाप्त हुई। रोड शो के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी और पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा शामिल थे। रोड शो का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।