Haryana Politics: कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला का तीखा हमला – कैथल में एलपीजी सिलिंडर का भयंकर संकट, मुख्यमंत्री नायब सैनी एक सिलिंडर तक नहीं सप्लाई करवा पाए !

हरियाणा के कैथल जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर की किल्लत ने आम जनता का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाएं, बुजुर्ग, दिव्यांग और यहां तक कि बच्चे भी घंटों धूप में लाइन लगाने के बाद भी सिलिंडर खाली हाथ लौट रहे हैं। इस संकट ने न केवल जनजीवन को ठप कर दिया है, बल्कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमजोर स्थिति को भी पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। Haryana Politics
कैथल में गैस किल्लत से लोग परेशान, कालाबाजारी के आरोप | Haryana Politics
कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नायब सैनी की कुर्सी पहले से ही कमजोर है और अब यह गैस संकट उनकी पूरी फेलियर और अक्षमता को उजागर कर रहा है। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बावजूद मुख्यमंत्री नायब सैनी एक साधारण सिलिंडर की सप्लाई तक नहीं करवा पा रहे। जनता बिना गैस के खाना नहीं बना पा रही, माताएं-बहनें घंटों लाइन में खड़ी रह रही हैं। यह सैनी सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है। Haryana Politics

आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी की कमजोर स्थिति अब हर किसी के सामने है। कैथल में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठीक बताई जा रही है, फिर भी गैस एजेंसियां सूनी पड़ी हैं। कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है, इंडक्शन चूल्हे की बिक्री ₹2000 से ₹5000 तक के मॉडल बिक रहे हैं। छोटे व्यापारी, फास्ट फूड ठेके और रेस्तरां बंद होने लगे हैं। शादी-समारोह में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ‘सबका साथ, सबका विकास’ वाली बात सिर्फ चुनावी जुमला बनकर रह गई है। Haryana Politics
गैस संकट से होटल-ढाबे बंद, लाइन में खड़े लोगों को भी नहीं मिल रहा सिलिंडर
स्थानीय लोगों की स्थिति देखते हुए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि माताएं व आम नागरिक दो घंटे लाइन में खड़े हो रहे हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिल रहा। शादी-समारोह रुक गए हैं, पुराने रिवाजों में खाना बनाना बंद हो गया है। छोटे होटल, ढाबे और फास्ट फूड वाले अपना काम बंद कर रहे हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग व्यक्ति भी लाइन में खड़े होने में परेशान हैं। कभी ओटीपी, सर्वर क्रैश और लोड के कारण सप्लाई का बहाना बनाकर भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है।
उन्होंने कहा कि सरकारी रिफिलिंग प्लांट्स में भी गड़बड़ी बताई जा रही है। आज हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सैनी का कमजोर नेतृत्व क्षमता जनता को भारी पड़ रहा है। Haryana Politics
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि जनता अब सैनी सरकार की इस कमजोरी और नाकामी को बर्दाश्त नहीं करेगी। मैं मुख्यमंत्री से अपील करता हूं कि अपनी कुर्सी बचाने के चक्कर में जनता को मत भूलिए। कैथल व हरियाणा की जनता अब जवाब मांग रही है।
उन्होंने कहा कि यह संकट केवल कैथल तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे हरियाणा में फैलता जा रहा है। आख़िर कब तक जनता को इस संकट में रखेंगे? मुख्यमंत्री नायब सैनी को जवाब देना चाहिए।