Haryana Oath Ceremony : हरियाणा में मनोहर लाल के सीएम पद पर अपने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा देने के बाद प्रदेश राजनीति में सियासी हलचल मच गई। वहीं हाईकमान ने हरियाणा में नए सीएम के रूप में नायब सैनी की घोषणा कर दी। इसके लिए नायब सैनी हरियाणा सीएम पद के लिए शपथ ले ली। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य मौजूद हैं।

Haryana Oath Ceremony

राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। यहां नायब सिंह सैनी हरियाणा में नए सीएम पद के लिए शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में कई गणमान्य लोग मौजूद हैं। वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में अनिल विज नहीं पहुंचे हुए हैं वो अंबाला में ही हैं। शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल दत्तात्रेय बंडारू और मनोहर लाल भी मौजूद हैं।

नायब सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं वो अंबाला के रहने वाले हैं। साल 2019 में वो कुरुक्षेत्र सीट से सांसद बने। इसके साथ ही वो हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे।

कंवरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा बने मंत्री

कंवरपाल गुर्जर और मूलचंद शर्मा को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही हरियाणा में कोई डिप्टी सीएम नहीं रहेगा। वहीं, रणजीत सिंह चौटाला ने भी मंत्री पद की शपथ ली ये सिरसा के रनिया से निर्दलीय विधायक रहे हैं। 

जेपी दलाल और बनवारी लाल को भी मिला मंत्री पद

वहीं, सैनी सरकार में जाट चेहरे के रूप में जय प्रकाश दलाल ने मंत्री पद की शपथ ली। वो मनोहर सरकार में चार मंत्रालय संभाल रहे थे। डॉ. बनवारी लाल ने भी सैनी सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। मनोहर लाल सरकार में वो दो मंत्रालय संभाल रहे थे। रेवाड़ी जिले की बावल सीट से विधायक हैं। सैनी सरकार में वो दलित चेहरा हैं।