Haryana Nikay Chunav 2026

खबर का सार: Haryana Nikay Chunav 2026: हरियाणा में स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव का ऐलान हो गया है। पंचकूला, अंबाला और सोनीपत समेत कई निकायों में 10 मई को वोटिंग होगी, जबकि नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही आचार संहिता लागू कर दी गई है।

पंचकूला 13 अप्रैल 2026 : हरियाणा में स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनावी बिगुल बज गया है। राज्य चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने सोमवार को प्रेस दौरान प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों- पंचकूला, अंबाला और सोनीपत सहित नगर परिषद और पालिकाओं के चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा कर दी।

Haryana Nikay Chunav 2026

चुनाव आयुक्त दविंदर कल्याण ने इस दौरान कहा कि, ‘लोकतंत्र मात्र चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर दिन निभाई जाने वाली एक जिम्मेदारी है।’ बता दें कि नगर निगमों के साथ-साथ जिला परिषद और पंचायती राज संस्थाओं के खाली पड़े पदों के लिए उपचुनाव भी इसी समय सारणी के अनुसार कराए जाएंगे।

Haryana Nikay Chunav 2026 कब होगा ?

बता दें कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव की तैयार कर रहे प्रत्याशी 21 से 25 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं। जिसके बाद 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह का एलान किया जाएगा। वहीं, 10 मई को वोटिंग और 13 मई को रिजल्ट का एलान कर दिया जाएगा। Haryana Nikay Chunav 2026

चुनाव का पूरा शेड्यूल

नामांकन प्रक्रिया: 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक।
दस्तावेजों की जांच (स्क्रूटनी): 27 अप्रैल।
नाम वापसी और चुनाव चिन्ह: 28 अप्रैल।
वोटिंग: 10 मई।
रिजल्ट: 13 मई।

आचार संहिता लागू

हरियाणा में स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के लिए होने वाले चुनाव के तारीखों की घोषणा होने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।