Haryana News

Haryana News: गायक-रैपर आदित्य प्रतिक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। टटीरी गाने की आपत्तिजनक सामग्री पर हरियाणा पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। यह गाना सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Haryana News

बादशाह की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, ताकि आरोपित देश छोड़कर बाहर न जा सके। पंचकूला पुलिस ने टटीरी गाने और वीडियो के मामले में एफआईआर की है। 

पुलिस ने बादशाह को तत्काल पेश होने के लिए विधिवत नोटिस जारी किया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। संबंधित गाने की वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए हैं|

टटीरी गाने पर इसलिए आपत्ति | Haryana News

पुलिस के अनुसार गाने की वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक व अशोभनीय शब्दों का प्रयोग भी पाया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि वीडियो में जींद डिपो की हरियाणा रोडवेज बस दिखाई गई है। Haryana News

पुलिस यह जांच कर रही है कि बस को वीडियो में दिखाने के लिए संबंधित विभाग से विधिवत अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति बस का उपयोग किया गया पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120-बी के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

इसी प्रकार वीडियो में एक सरकारी स्कूल परिसर को भी दर्शाया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शूटिंग के लिए सक्षम प्राधिकारी से अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि बिना अनुमति सरकारी परिसर का उपयोग किया गया पाया गया तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Haryana News

यू ट्यूब से हटवाया गाना, अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म से भी हटवाने की कार्रवाई जारी

पंचकूला पुलिस ने यू ट्यूब चैनल से इस गाने को हटवा दिया गया है। इसके अतिरिक्त संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, ताकि आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार रोका जा सके।

पंचकूला पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों के फलस्वरूप बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल से उक्त विवादित गीत को टेकडाउन करा दिया गया है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। Haryana News

आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों पर भी होगी कार्रवाई

पंचकूला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति इस विवादित गाने से संबंधित रील या वीडियो बनाकर अथवा साझा करके आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करते हुए नियमानुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।