HARYANA VRITANT

Haryana News हरियाणा की राजनीति में हुई उठापटक के बाद नायब सैनी की सरकार के ऊपर संकट के बादल छाने लगे हैं। तीन निर्दलीय विधायकों ने कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार के समर्थन से अपने हाथ पीछे खींच लिए है। इस कड़ी में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस को निशाना बनाया है।

इस कड़ी में पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कांग्रेस को निशाना बनाया है।

हरियाणा में तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा कांग्रेस को समर्थन देने पर करनाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि वे निर्दलीय हैं, हम क्या कर सकते हैं। ये (कांग्रेस) अपनों को संभाल कर रखें। जिस दिन हिसाब खुल गया उस दिन इनको समझ में आएगा कि हमारे संपर्क में कितने हैं…अगर अविश्वास प्रस्ताव भी लाएंगे तो वे (कांग्रेस) ही गिरेंगे। उनके और बाकी दलों के कितने लोग हमारे साथ खड़े होंगे ये उन्हें नहीं पता हमें पता है।

वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में किसानों से बातचीत करके उनका हाल जाना। इस दौरान खेतों में महिलाएं भी मौजूद थी। पूर्व सीएम ने उनसे भी बातचीत कर खेती के बारे में जाना।