HARYANA VRITANT

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 तारीख को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। यहां पर वह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव के चलते युवा वर्ग में विशेष उत्साह दिख रहा है। जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि जिले में 870 मतदान केंद्र हैं। सभी पर बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख काम कर रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल

भाजपा (Haryana BJP) जिला कार्यालय जीटी रोड में जिले की सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करनाल लोकसभा क्षेत्र के चुनाव संयोजक एवं घरौंडा से विधायक हरविन्द्र कल्याण ने की। जिला प्रभारी उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट व शहरी विधायक प्रमोद विज भी पहुंचे।

विधायक हरविन्द्र कल्याण (MLA Harvinder Kalyan) ने कहा कि करनाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व सीएम मनोहर लाल (Manohar Lal) 29 मार्च को शुक्रवार को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी क्रम में 30 मार्च को समालखा में पहले कार्यकर्ता सम्मेलन को, इसराना में दूसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को और पानीपत ग्रामीण में तीसरे कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

जिले में 187 शक्ति केंद्र बनाए गए हैं और इन शक्ति केंद्रों के अध्यक्ष अपने-अपने क्षत्रों के मंडल अध्यक्षों को साथ लेकर इन मतदान केंद्रों का दौरा भी कर रहे हैं।इस मौके पर पूर्व मेयर अवनीत कौर, जिला महामंत्री कृष्ण छौक्कर, रोशन लाल माहला, रघुनाथ कश्यप, डा. हेमा रमन, विजय जैन, नवीन भाटिया, मनीष जावा, चांद भाटिया, सुनील, कृष्ण आर्य, राममेहर मलिक, धर्मपाल जागलान, तरुण गांधी, देवेंद्र दत्ता, संदीप दहिया, देव मलिक, टेकराम मराठा, गजेन्द्र सिंह, सुरेश गुंबर ओम दत्त आर्य आदि मौजूद रहे।