Haryana New CM हरियाणा भाजपा विधायक दल के नए नेता नायब सैनी का भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से पुराना नाता है। नायब सैनी को संगठन में समर्पण भाव से काम करने का ईनाम ही मिला है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को नया नेता चुना गया है।

केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में भाजपा विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे अर्जुन मुंडा और तरुण चुघ सहित प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के समक्ष नायब सैनी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया। नायब सैनी नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।