हरियाणा सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में बिजली चोरी रुक नहीं पा रही है। प्रदेश में औसतन हर माह 22 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली चोरी हो रही है। सालाना बिजली चोरी की बात करें तो औसतन 275 करोड़ रुपये की बिजली चोरी पकड़ी जाती है।

साल में 82 हजार से अधिक बिजली चोरी के मामले सामने आते हैं। रोजाना औसतन 225 बिजली चोरी के मामले पकड़े जाते हैं। खास बात है कि ये आंकड़े वो हैं, जो सरकार ने पकड़े हैं। इनके अलावा जो बिजली चोर पकड़े नहीं जाते उनकी संख्या अलग है।

  • 2013   16496
  • 2014   9239
  • 2015   16095
  • 2016   22633
  • 2017   95407
  • 2018   55225
  • 2019   28328
  • 2020   62605
  • 2021  65328
  • 2022  82087
  • 2023   36697 (जुलाई तक)