HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने छठी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इससे पहले आप ने 9 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने छठी सूची जारी कर दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने छठी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। इससे पहले आप ने 9 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की थी। आज नामांकन का आखिरी दिन है। छठी सूची जारी होने के बाद आप के कुल उम्मीदवारों की संख्या 89 हो गई है।

पंचकूला से प्रेम गर्ग मैदान में

आम आदमी पार्टी ने कालका से ओपी गुर्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहाल सिंह संधू, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितू अरोड़ा और जींद से वजीर सिंह ढांडा को मैदान में उताार है।