HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। पलवल में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। सहरावत हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे। लेकिन पार्टी ने इस सीट पर दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट को लेकर भाजपा में बगावत के सुर उठ रहे हैं। टिकट न मिलने से नाराज भाजपा जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सहरावत ने जजपा में शामिल हो गए। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने नई दिल्ली में पटका पहनकर पार्टी में उनका स्वागत किया।

बता दें कि रविन्द्र सहरावत हथीन विधानसभा सीट से भाजपा की टिकट मांग रहे थे, मगर पार्टी ने दिल्ली पुलिस से वीआरएस लेकर राजनीति में आये मनोज रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है।